पृष्ठ

रविवार, 15 अप्रैल 2012

बात उन दिनों की है

बात उन दिनों की है जब लोगों के पास मोबाइल फोन नहीं हुआ करते थे.
 संता की बीबी अस्पताल में भर्ती थी.
 उसे बच्चा होने वाला था. चूंकि संता को बहुत जरूरी काम से ऑफिस जाना था 
इसलिए उसने कुछ पैसे देकर एक नर्स को मनाया
और अपने ऑफिस का नंबर देकर उससे कहा -”जैसे ही मेरी बीवी को बच्चा पैदा हो
 मुझे फ़ौरन फोन कर के बता देना. फोन मेरे बॉस के पास रहता है 
इसलिए तुम्हे कोडवर्ड में बात करनी होगी. यदि लड़का हो तो कहना कि मैं पास हो गया.
 और यदि लड़की हो तो कहना कि फ़ैल हो गया… ठीक है ?
नर्स के मुंह से हाँ सुनकर संता ऑफिस चला गया. लगभग 2 घंटे बाद 
उसके बॉस ने उसे अपने केबिन में बुलाया और कहा –
 “तुम्हारे लिए किसी औरत का फोन आया था. 
वह शायद तुम्हारे किसी रिजल्ट के बारे में बता रही थी … 
 हाँ हाँ सर, रिजल्ट…. क्या रिजल्ट बताया उसने ?” – संता ने उत्सुकता से पूछा.>
तुम्हारी सप्लीमेंट्री (पूरक) आई है.” – बॉस ने जवाब दिया

कोई टिप्पणी नहीं: